बसु के रूप में एक स्तंभ ढह गया : अमिताभ
वर्ष 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बसु का रविवार को निधन हो गया था। वह 95 वर्ष के थे।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर सोमवार को टिप्पणी की, "ज्योति बसु अब इस दुनिया में नहीं रहे। .. मुझे इस पर गहरी संवेदना और शोक है। भारत के राजनीतिक क्षितिज का एक बड़ा स्तंभ ढह गया है। पूरा देश शोकाकुल है।"
उल्लेखनीय है कि बसु के निधन से एक दिन पहले शनिवार को अमिताभ उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications