झामुमो सांसद का अस्पताल में वीवीआईपी कमरे पर कब्जा
पूर्व नक्सली नेता बैठा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 10 दिन पहले आरआईएमएस में दाखिल किया गया था। उन्हें यहां सामान्य वार्ड में रखा गया था लेकिन उन्होंने 16 जनवरी को वीवीआईपी कमरे में बलपूर्वक कब्जा जमा लिया।
आरआईएमएस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "बैठा एक वार्ड से दूसरे वार्ड में चक्कर लगा रहे हैं और चिकित्साकर्मियों के लिए कठिनाई पैदा कर रहे हैं। हमने जेल महानिरीक्षक को इसकी जानकारी दे दी है। उन्हें वापस जेल भेजा सकता है।"
बैठा पलामू से झामुमो के लोकसभा सांसद हैं और उनके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह प्रतिबंधित पूर्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के एक प्रमुख नेता रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वह पिछले डेढ़ वर्ष से जेल में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications