मनमोहन, अंसारी ने माकपा मुख्यालय में बसु को श्रद्धांजलि दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुख्यालय जाकर दिवंगत नेता ज्योति बसु को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश ने एक देशभक्त खो दिया।

अंसारी माकपा मुख्यालय ए.के.गोपालन भवन में सुबह 10.45 बजे पहुंचे। उसके बाद 11.10 बजे प्रधानमंत्री वहां पहुंचे।

मनमोहन सिंह ने शोक पुस्तिका में लिखा, "हमारे देश ने एक महान सपूत खो दिया, जो महान राजनेता और देशभक्त था। उनके परिवार के सदस्यों और असंख्य प्रशंसकों, कामरेडों और अनुयायियों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"

अंसारी ने लिखा, "एक देशभक्त और महान राजनेता के निधन से देश शोकाकुल है।"

बसु का एक फोटो कार्यालय के स्वागत कक्ष के समीप रखा गया है ताकि आगुंतक श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। पश्चिम बंगाल के वर्ष 1977 से 2000 तक मुख्यमंत्री रहे बसु का देहांत रविवार को हुआ।

मनमोहन सिंह और अंसारी की अगवानी माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्यों सीताराम येचुरी तथा के.वरदराजन ने की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+