अधिक समय तक स्तनपान से दूर रहती हैं मानसिक बीमारियां : शोध

टेलीथॉन इंस्टीट्यूट की एसोसिएट प्रोफेसर वेंडी ओडी कहती हैं, "बच्चे के जन्म के शुरुआती काल में स्तनपान के महत्व के कई प्रमाण मिले हैं लेकिन इस अध्ययन से पता चला है कि लंबे समय तक स्तनपान से इसके और फायदे होते हैं।"

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य की बढ़ती समस्याओं के बीच बच्चों में लंबे समय तक स्तनपान से फायदा मिल सकता है।

शोधकर्ताओं के दल ने 2,000 बच्चों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया था। इनमें से आधे बच्चों ने छह महीने या उससे लंबे समय तक स्तनपान किया था। जबकि 38 प्रतिशत बच्चों ने छह महीने से कम समय तक स्तनपान किया था और 11 प्रतिशत बच्चों ने स्तनपान किया ही नहीं था।

अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों का दो, पांच, आठ, 10 और 14 वर्ष की आयु में मानसिक स्वास्थ्य की जांच हुई थी। प्रत्येक जांच में शोधकर्ताओं ने स्तनपान की अवधि और मानसिक व्यवहार के बीच एक संबंध देखा।

स्तनपान की अवधि प्रत्येक महीना बढ़ने के साथ बच्चों का व्यवहार बेहतर था। ओडी का कहना है कि स्तनपान से बच्चों को तनाव से निपटने में मदद मिलती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+