आस्ट्रेलिया में भारतीय पर मॉडल के साथ दुष्कर्म का आरोप
मॉडल ने भारतीय नागरिक पाउल राजेंद्रन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। सोमवार को इस मामले की सुनवाई शुरू हुई।
अदालत में अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि राजेंद्रन ने 'माईस्पेश' वेबसाइट पर एक फर्जी प्रोफाइल का निर्माण कर अपने आप को अंत:वस्त्र बनाने वाली प्रमुख कंपनी 'ला पेरला' का प्रतिनिधि बताया और मॉडल को उसके करियर में सहयोग करने की बात कही। इसके बाद राजेंद्रन ने मार्च 2009 में मॉडल से मुलाकात की और पास के एक ऑफिस में उसके साथ बलात्कार किया।
घटना के दिन दोनों में एक बार में शराब पी और कंपनी के लिए युवती के मॉडलिंग करने के बारे में चर्चा की। इसके बाद दोनों पास के एक कार्यालय में गए, जहां भारतीय ने कथित तौर पर युवती के साथ बलात्कार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications