सीआईआई सम्मेलन में होगी आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा

सीआईआई के 16वें साझेदारी सम्मेलन का आयोजन चेन्नई व्यापार केंद्र में होगा।

सम्मेलन में जिन व्यापारिक समस्याओं पर विचार किया जाएगा उनमें वित्तीय बाजारों के विनियमीकरण, उद्यम और रचनात्मकता, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में संरक्षणवाद के स्तर, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं।

सीआईआई के अनुसार अर्जेटीना से लेकर उज्बेकिस्तान तक के 22 देशों की सरकारों और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सेदारी की पुष्टि की है।

सम्मेलन में सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल मलेशिया का होगा। वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद नजीब बिन तुन रजाक के नेतृत्व में कई मंत्रियों सहित सरकारी अधिकारियों और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद, युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनी और जिम्बाब्वे, नाइजीरिया, मारीशस तथा ओमान के मंत्रियों ने सम्मेलन में हिस्सा लेने की पुष्टि की है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा तथा तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने भी सम्मेलन में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+