उड़ीसा में शीत लहर लौटी
मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी भुवनेश्वर से 200 किलोमीटर दूर कंधमाल जिले के फुलबानी शहर में रविवार को दिन का सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी उड़ीसा के सुंदरगढ़, बोलनगीर और भबानीपतना में तापमान क्रमश: 9.9, 10.0 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि राजधानी भुवनेश्वर और तटीय शहर पुरी में न्यूनतम तापमान 15.7 और 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने मंगलवार तक शीत लहर जारी रहने की आशंका जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications