गया-पटना रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू (लीड-1)
दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया, "गया-पटना रेल खंड पर सोमवार 11.30 बजे रेल परिचालन प्रारंभ कर दिया गया। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी गाड़ियों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है।"
पुलिस के अनुसार 60-70 की संख्या में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने जहानाबाद और नादौल रेलवे स्टेशन के बीच सलेमपुर गांव के समीप रेलवे केबिन पर हमला कर दिया। हमले में नक्सलियों ने कबिन में लगे सिस्टम को तहस-नहस कर दिया तथा वहां की डाउन रेलवे पटरी को विस्फोटकों से उड़ा दिया।
जहानाबाद राजकीय रेलवे पुलिस के निरीक्षक हेमंत लाल के मुताबिक विस्फोट से डाउन रेल पटरी को तीन से चार फीट तक नुकसान पहुंचा। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बिहार और झारखण्ड को जोड़ने वाला यह मुख्य रेल मार्ग है।
नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात पटना में गिरफ्तार अपने साथी सुबोध उर्फ आनंद की रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को बिहार और झारखण्ड में बंद का ऐलान किया है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने करीब 18 लाख रुपये और नक्सली साहित्य बरामद किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications