गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण यात्री परेशान
बसों के मार्गो में परिवर्तन की वजह से अंजान सरिता नाइक अपने कार्यालय जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थीं लेकिन 30 मिनट तक बस की प्रतिक्षा करने के बाद उन्हें आटो का सहारा लेना पड़ा।
सरिता नाइक ने शिकायत के लहजे में कहा, "यातायात को इंडिया गेट और विजय चौक से परिवर्तित कर दिया गया है, इसलिए मैं जो बस अक्सर पकड़ती थी वह मुझे नहीं मिली। यहां आने पर मुझे इसके बारे में पता चला। मैं इस सर्दी में लगभग 30 मिनट तक बस स्टैंड पर खड़ी रही।"
बसों के मार्ग बदले जाने के बाद इस स्थिति का फायदा उठाते हुए आटो चालक यात्रियों से दोगुना पैसा वसूल रहे हैं।
एक अन्य यात्री रमेश जैन ने कहा, "हमारे पास कोई रास्ता नहीं है। कम से कम 20 लोग एक आटो का इंतजार कर रहे हैं। मैंने तीन आटो चालकों से बात की लेकिन उसने ज्यादा किराये की मांग की।"
एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड से पहले प्रति वर्ष मार्गो में परिवर्तन किया जाता है। सोमवार को मार्गो में ज्यादा परिवर्तन नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications