'मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभाएगा अमेरिका'
राव ने रविवार को 'सीएनएन-आईबीएन' पर प्रसारित होने वाले करन थापर के कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में कहा, "राष्ट्रपति ओबामा और अमेरिकी प्रशासन ने हमसे बार-बार कहा है कि उनकी भारत और पाकिस्तान के मसलों पर मध्यस्थता की कोई इच्छा नहीं है।" राव ने इस बात की संभावना से भी पूरी तरह इंकार किया कि अमेरिका कश्मीर की अशांत स्थिति की तुलना अफगानिस्तान से कर सकता है, जिसकी कोशिशों में पाकिस्तान जुटा है।
राव ने कहा, "मुझे इसकी चिंता नहीं है क्योंकि इन मसलों पर अमेरिका हमारी चिंताओं को बखूबी समझता है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान नीति के बारे में उसने हमसे विमर्श किया है और हम इस मसले पर अमेरिकी वार्ताकारों के निरंतर संपर्क में हैं।"
उन्होंने कहा, "अमेरिका से हमारे रिश्ते परिपक्व हैं। यह समय द्वारा परिभाषित सहभागिता है जैसा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिका यात्रा के दौरान कहा था।" उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान ओबामा ने सिंह के साथ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के मसले पर व्यापक चर्चा की थी।
होलब्रुक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के. नारायण, राव और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications