दिनकरन की जॉंच के लिए न्यायिक समिति गठित
नई दिल्ली। कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी.डी.दिनकरन के खिलाफ भूमि हड़पने के आरोपों की जांच के लिए राज्यसभा ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वी.एस.सिरपुरकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय न्यायिक समिति के गठन की शनिवार को घोषणा कर दी है।
इस जांच समिति के दो अन्य सदस्यों में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए.आर.दवे और प्रमुख न्यायविद पी.पी.राव शामिल हैं।
राज्यसभा की ओर से शनिवार को एक अधिसूचना में कहा गया है, "न्यायाधीश जांच अधिनियम के तहत गठित यह समिति उन कारणों की जांच करेगी, जिनके आधार पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पॉल डेनियल दिनकरन प्रेमकुमार को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications