हैती पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन

पोर्ट-ओ-प्रिंस/वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भूकंप प्रभावित हैती की सहायता के लिए शनिवार को पोर्ट-ओ-प्रिंस हवाई अड्डे पर हैती के राष्ट्रपति रेने परवेल से चर्चा की।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भोजन-पानी और अन्य जरूरी आपूर्ति के लिए आवश्यक वाहनों के उपयोग से बचने के लिए क्लिंटन हवाई अड्डे से बाहर नहीं गईं। उनके खुद के विमान में भोजन, पानी और अन्य वस्तुएं लदी थीं। मंगलवार को आए भूकंप के बाद एयरपोर्ट टर्मिनल के असुरक्षित होने के कारण क्लिंटन और परवेल की मुलाकात एक शिविर के बाहर हुई।

हैती की मीडिया को संबोधित करते हुए क्लिंटन ने कहा, "हम यहां आपकी सरकार के निमंत्रण पर आपकी सहायता करने आए हैं। जैसा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि हम यहां आज, कल और हमेशा रहेंगे।" क्लिंटन ने कहा कि उनको भरोसा है कि हैती पहले से मजबूत होकर उभरेगा और उसका भविष्य बेहतर होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+