तेलंगाना मुद्दे पर नेताओं का अनशन जारी
जेएसी केंद्र सरकार से तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने की मांग कर रहा है। शनिवार को हैदराबाद स्थित इंदिरा पार्क में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के दो-दो विधायकों ने अनशन की शुरुआत की थी।
जेएसी का अनशन 28 जनवरी तक जारी रहेगा। जेएसी ने केंद्र सरकार को 28 जनवरी तक तेलंगाना मसले पर फैसला करने का समय दिया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता भी अनशन में शामिल होंगे।
जेएसी के संयोजक एम.कोंदानदरम ने संवाददाताओं से कहा कि पृथक तेलंगाना के गठन के लिए वे संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी जनप्रतिनिधियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications