राहुल गांधी का 2 दिवसीय मप्र दौरा सोमवार से
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यालय के अनुसार राहुल 18 जनवरी को ग्वालियर में महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात करेंगे। उनका जबलपुर के सेंट एलायसियस कॉलेज के छात्रों से भी चर्चा का कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव सोमवार को सागर में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद भोपाल पहुंचेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद मालवीय ने आईएएनएस को बताया कि राहुल सोमवार शाम मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान छात्रों से चर्चा करेंगे और वह रात्रि विश्राम भोपाल में ही करेंगे। मंगलवार को वह भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
उनका मंगलवार को इंदौर में भारतीय प्रबंध संस्थान के छात्रों से चर्चा का कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications