ज्योति बसु का देहांत (लीड-2)
कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय राजनीति में छह दशकों तक छाए रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
माकपा के वरिष्ठ नेता विमान बोस ने कहा, "ज्योति बसु नहीं रहे।"
बोस ने कहा, "उन्होंने 11.47 बजे आखिरी सांस ली।"
बसु को गत एक जनवरी को निमोनिया की शिकायत के बाद साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
23 वर्षो तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे दिवंगत नेता के सम्मान में पार्टी कार्यालय का ध्वज झुका दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications