दिल्ली में 5 श्रमिक मलबे में फंसे
हादसा दिल्ली-बदरपुर सीमा पर एक सड़क निर्माण स्थल पर उस वक्त हुआ जब खुदाई कर रहे मजदूरों पर मिट्टी ढह गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मलबे में कम से कम पांच श्रमिक दब गए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
अधिकारी ने कहा कि मलबे से अन्य चार श्रमिकों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications