पत्नी की हत्या कर थाने में किया समर्पण
जिले के जहांगीराबाद थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि मैगलपुर गांव निवासी रामसरन रावत (40 वर्ष) सुबह अपनी पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। रावत के हाथ में कटा सिर देखकर वहां मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया।
दयाशंकर के अनुसार रावत ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध थे। यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई और उसने अपनी पत्नी मीरा की धारदार हथियार (हंसिए) से गला काटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। रावत को गिरफ्तार कर घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications