ज्योति बसु नहीं रहे (लीड-1)
कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें गत एक जनवरी को निमोनिया की शिकायत के बाद साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
माकपा के वरिष्ठ नेता विमान बोस ने कहा, "ज्योति बसु नहीं रहे।" 23 वर्षो तक मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे दिवंगत नेता के सम्मान में पार्टी कार्यालय का ध्वज झुका दिया गया।
वर्ष 1914 में कोलकाता में जन्मे बसु जून 1977 में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने थे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने नवंबर 2000 में मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications