सुरक्षा चूक के बाद जेएफके हवाई अड्डा खाली कराया गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हवाई अड्डे के टर्मिनल आठ को इस घटना के बाद खाली कराया गया। इस टर्मिनल का अमेरिकन एयरलाइंस द्वारा परिचालन किया जाता है।
टर्मिनल के सभी मुसाफिरों को सुरक्षा द्वारों से बाहर निकलना और फिर लौटना पड़ा। विमान में सवार हो चुके लोगों को भी नीचे उतारकर उनकी दोबारा तलाशी ली गई।
इसकी वजह से विमानों के उड़ान भरने में चार घंटे का विलंब हुआ। न्यूयार्क टाइम्स ने खबर दी है कि विमानों के आगमन में भी विलंब हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications