वार्ता के लिए उचित वातावरण बनाए पाकिस्तान
हाल के आतंकवादी हमलों, सीमा पार से रॉकेट हमलों और पाकिस्तान से बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर राव ने कहा इसमें पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन शामिल हैं और संभवत: उनको वहां के अधिकारियों का समर्थन हासिल है।
राव ने रविवार शाम को सीएनएन-आईबीएन पर प्रसारित होने जा रहे कार्यक्रम 'डेविल्स एडवोकेट' में करन थापर से कहा, "पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके और पाकिस्तान से भारत के खिलाफ आतंकवाद लगातार जारी है।"
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई जिन घटनाओं को आप देखें तो वे इस बात का मूल और स्पष्ट प्रमाण हैं कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकवादियों के ढांचे ध्वस्त नहीं किए गए हैं। यह लगातार भारत के लोगों के खिलाफ निर्देशित है। इससे आम लोग प्रभावित होते हैं।
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में श्रीनगर में जो हो रहा है उसे आप देखिए। सर्दी के मौसम के बावजूद घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं को देखिए।"
राव ने संकेत किया कि श्रीनगर के लाल चौक पर हाल का हमला और सीमा पार से घुसपैठ की बढ़ती घटनाएं पाकिस्तान से निर्देशित हैं और वहां के कुछ तत्वों का समर्थन इसे हासिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications