जर्मन महिला से दुष्कर्म मामले में 2 तिब्बती गिरफ्तार
दोनों युवकों ने कथित तौर पर गत महीने जर्मन महिला के साथ बलात्कार किया था। शुक्रवार को पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी।
कांगड़ा जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने आईएएनएस को बताया, "गत 27-28 दिसम्बर को जर्मन महिला के साथ बलात्कार मामले में शनिवार रात धर्मशाला से 22-23 वर्ष के दो तिब्बती युवकों को गिरफ्तार किया गया।"
जामवाल ने कहा कि जर्मन महिला पर्यटक वीजा पर गत 10 माह से भारत में थी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 दिसंबर को एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
जामवाल ने कहा कि गिरफ्तार युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा। कांगड़ा जिले में छह महीने के भीतर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications