लापता छात्रा का शव बरामद
पुलिस के अनुसार अनूपपुर के रामनगर थाना क्षेत्र में स्थित शांति कालोनी की रहने वाली और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पर्णा सेन गुरुवार से लापता थी। शनिवार को छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के एक पार्क से उसकी लाश बरामद की गई।
अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि पर्णा की हत्या पत्थरों से कुचलकर की गई है। पुलिस ने पर्णा के जानने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को पता लगा है कि उक्त युवक के कहने पर ही पर्णा मनेंद्रगढ़ पहुंची थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications