घने कोहरे के कारण दिल्ली-शिमला उड़ानें रद्द
शिमला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को छाये घने कोहरे की वजह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से उसका हवाई संपर्क कट गया।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, "दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली और शिमला के बीच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।"
अधिकारी ने बताया कि रोजाना दिल्ली से 11.30 बजे किंगफिशर की उड़ान आती हैं और यहां 12.00 बजे वापस दिल्ली रवाना हो जाती है।
घने कोहरे की वजह से एक जनवरी से लेकर पांच दिन तक हवाई अड्डा बंद रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications