राजकुमार विलियम न्यूजीलैंड की यात्रा पर

ब्रिटिश शाही घराने के चिराग 27 वर्षीय विलियम पिछली बार वर्ष 2005 में जब रग्बी के मैच के लिए देश में आए थे तो मीडिया ने उन्हें 'आकर्षक राजकुमार' की संज्ञा दी थी। वह अपने निजी विमान से ऑकलैंड पहुंचे जहां महारानी के प्रतिनिधि गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद ने उनकी अगवानी की।

न्यूजीलैंड 1947 में ही आजाद हो गया था लेकिन महारानी अभी तक अपने पूर्व उपनिवेश की राष्ट्राध्यक्ष हैं और गवर्नर जनरल का पद काफी हद तक रस्मी है।

राजतंत्र के साथ न्यूजीलैंड के सभी रिश्ते समाप्त करने के इच्छुक रिपलब्किन सदस्यों ने राजकुमार के कार्यक्रमों के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।

विलियम इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की इमारत का भी उद्घाटन करेंगे। यह न्यायालय ब्रिटिश प्रिवी कौंसिल का स्थान लेगा।

इस बीच मोनार्की नाम के एक संगठन ने राजकुमार की यात्रा का स्वागत किया है। संगठन के प्रवक्ता साइमन ओ कॉनर ने कहा है कि राजकुमार के प्रथम आधिकारिक दौरे के लिए न्यूजीलैंड का चयन शाही परिवार के देश के साथ रिश्तों को दर्शाता है।

राजकुमार के साथ 30 पत्रकारों का दल भी आ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+