झारखण्ड में बस दुर्घटना में 4 मरे
बस में करीब 30 लोग सवार थे और यह निरसा से धनबाद जा रही थी। दुर्घटना धनबाद में गोविंदपुर के नजदीक हुई।
दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खिड़की के पास वाली सीट पर बैठे यात्रियों में से कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 13 घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications