इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय : यूनेस्को
यूनेस्को ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। भारत और अन्य 33 देशों के लगभग 30 लाख विद्यार्थी इग्नू में अध्ययन करते हैं। यह विश्वविद्यालय भारत में मुक्त और दूरवर्ती अध्ययन का राष्ट्रीय संसाधन केंद्र भी है तथा दूरवर्ती शिक्षा में दुनिया का नायक है।"
यूनेस्को की महानिदेशक इरिना बोकोवा ने कहा है, "लगभग 30 लाख विद्यार्थियों का नामांकन और देश भर में फैला इसका तंत्र सूचना संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का सर्वोत्तम इस्तेमाल सुनिश्चित करा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications