पाकिस्तानी तालिबान सरगना ने आडियो संदेश जारी किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शनिवार शाम को संवाददाताओं को भेजे गए एक संदेश में बोलने वाले ने खुद को तालिबान का सरगना होने का दावा किया और कहा कि वह जीवित और स्वस्थ है।
संदेश में कहा गया कि गुरुवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में जिस मकान और मदरसे पर ड्रॉन हमला हुआ, वहां मेहसूद मौजूद नहीं था।
इससे एक दिन पहले मेहसूद ने एक अन्य आडियो संदेश में कहा कि उसके दुश्मन मीडिया का उपयोग उसकी मौत की अफवाह फैलाने के लिए कर रहे हैं।
महसूद ने अमेरिकी ड्रॉन हमले जारी रहने पर इस्लामाबाद सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान में तालिबान और अलकायदा के खिलाफ मिसाइल हमलों की संख्या बढ़ा दी है। केवल इस महीने ही 10 ड्रॉन हमले हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications