ज्योति बसु दूरदर्शी नेता थे: सीआईआई (लीड-1)
देश की अग्रणी उद्योग संस्था ने कहा, " देश ने अपना एक दूरदर्शी नेता खो दिया है।"
सीआईआई के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने नई दिल्ली में एक बयान जारी कर कहा, "देश ने एक दूरदर्शी नेता को खो दिया है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास में बसु ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।"
उन्होंने कहा, "बसु के कार्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल ने 1995 में साझेदारी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। यह सीआईआई का मुख्य कार्यक्रम है। हमने उनके कार्यकाल के दौरान एक और संस्करण की मेजबानी की जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बसु रिकॉर्ड 23 वर्षो तक पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री रहे। वयोवृद्ध नेता का रविवार को कोलकाता में निधन हो गया।
सीआईआई के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष मुकुल सोमनी ने कहा, " बसु की मौत के साथ ही पश्चिम बंगाल ने एक बड़ी शख्सियत को खो दिया है। बसु पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications