बसु को हर कोई याद करेगा : रतन टाटा
कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के निधन पर रविवार को गहरा दुख व्यक्त किया। बसु का रविवार को निधन हो गया।
टाटा ने जारी एक बयान में कहा है, "हम उनके निधन को एक बड़ी दुखद घटना मानते हैं। वह देश के व पश्चिम बंगाल के एक महान नेता थे। उन्हें हर कोई याद रखेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications