50 हजार रुपये का इनामी नक्सली साथी सहित गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रतिंदर पाल सिंह ने रविवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात हमें सूचना मिली कि कोन इलाके में कुछ नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस की तरफ से की गई घेराबंदी के बाद नक्सलियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
सिंह ने कहा कि करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद गिरधर गोपाल और गोरखनाथ यादव नाम के दो नक्सलियों को धर दबोचा गया जबकि इनके कुछ साथी मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी की औपचारिक जानकारी आज ही दी गई है। पुलिस के मुताबिक गिरधर सोनभद्र का ही रहने वाला है और उसके ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था जबकि गोरखनाथ झ्झारखंड का वांछित नक्सली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications