'साल्ट लेक घर में थी आखिरी सांस लेने की इच्छा'
बसु के निजी सचिव जोय कृष्ण घोष ने नम आंखों से कहा, "अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद वह लगातार आग्रह किया करते थे कि उन्हें इंदिरा भवन ले जाया जाए। वह मुझसे लगातार पूछा करते थे कि मुझे घर कब लेकर जाओगे। वह कहते थे कि तुमने मुझसे वादा किया था कि एक दिन अस्पताल में रखने के बाद तुम मुझे घर ले चलोगे।"
घोष ने कहा, "उनकी अंतिम इच्छा इंदिरा भवन में आखिरी सांस लेने की थी।"
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications