भारत के साथ समझौते से बांग्लादेश को नुकसान : खालिदा
समाचार पत्र द डेली स्टार की वेबसाइट स्टार ऑनलाइन पर प्रकाशित खबर के अनुसार खालिदा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि हसीना का दौरा और भारतीय नेतृत्व के साथ हुई उनकी बातचीत न केवल विफल हुई है, बल्कि देश के लिए यह एक नुकसानदायक घटना भी है।
खालिदा ने कहा है, "हसीना ने देश को पूरी तरह भारत के हाथों बेच दिया है। जनता ने देश बेचने के लिए उन्हें वोट नहीं दिया था।"
खालिदा ने कहा है कि हसीना का दौरा भारत के लिए तो लाभदायक साबित हुआ है, मगर बांग्लादेश के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को लाभ पहुंचाना तो दूर प्रधानमंत्री के दौरे ने अलबत्ता राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications