पूर्व ईरानी सुधारवादी नेता को 6 साल की कैद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ईरान में हुए दोबारा विवादित राष्ट्रपति चुनाव में मोहम्मद अहमदीनेजाद के जीतने के बाद धोखाधड़ी के आरोप में कई सुधारवादी अधिकारियों और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के सर्मथकों के साथ सैफई-फरहानी को पिछले साल जून में गिरफ्तार किया गया था।
61 वर्षीय सैफई-फरहानी सुधारवादी पार्टी इस्लामिक ईरान पार्टिसिपेशन फ्रंट (आईआईपीएफ) के सदस्य हैं। वह वर्ष 2000 से 2004 तक संसद सदस्य रहे और ईरान फुटबाल संघ के वर्ष 1998 से 2002 तक अध्यक्ष रहे थे।
कई अन्य सुधारवादी अधिकारियों को कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है हालांकि दोबारा फैसले के लिए उनके पास अधिकार बचा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications