बसु हमारे अभिभावक थे : बुद्धदेव
देश के वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन में बसु की भूमिका को याद करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है। इससे देश के वामपंथी और लोकतांत्रिक आंदोलन को एक बहुत बड़ा झटका लगा है।"
उन्होंने कहा, "ज्योति बाबू के निधन से हमें गहरा आघात लगा है। देश व देश से बाहर समाज के हर वर्ग के वह चहेते थे। अपने योगदानों के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।"
बसु को प्रदेश की वाममोर्चे की सरकार का अभिभावक करार देते हुए उन्होंने कहा कि वाममोर्चे की सरकार के गठन में उनकी भूमिका किसी से छुपी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications