अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर (लीड-1)
सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में अमर का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने आज दोपहर अमर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
यह पूछे जाने पर कि क्या अमर सिंह पार्टी के सदस्य बने रहेंगे, इसके जवाब में चौधरी ने कहा कि फिलहाल उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। इसलिए वह पार्टी के सदस्य तो हैं ही।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के लखनऊ मुख्यालय से अमर सिंह को एक फैक्स भेजा गया जिसमें मुलायम सिंह ने अमर सिंह को संबोधित करते हुए कहा, "6 जनवरी को आपने सपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। मैं बड़े दुखी मन से आपके इस्तीफे को स्वीकार करता हूं। आपने सपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications