अंतिम सांस तक लड़ने वाले योद्धा थे ज्योति बाबू : सोनिया गांधी

सोनिया ने बसु के पुत्र चंदन बसु को भेजे अपने शोक संदेश में कहा, "ज्योति बसु ने देश, अपनी पार्टी और अपने राज्य के प्रति आधे से अधिक शताब्दी तक पूरे समर्पण के साथ सेवा की। वह सम्प्रदायवाद, कट्टरवाद, जातिवाद तथा प्रगतिवाद विरोधियों के खिलाफ न थकने वाले योद्धा थे। वह सामाजिक न्याय, समानता और गरीबी मिटाने के पक्ष में लड़ने वाले योद्धा व सच्चे देशभक्त थे, जिसके लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि था।"

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय जीवन में वह बहुत बड़ी शख्सियत थे। उनकी दूरदृष्टि, उनके फैसले और उनके अपार अनुभव का हर कोई कायल था। वर्ष 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के गठन में उनकी भूमिका अहम थी। राजनीति से उनके संन्यास लेने के बाद भी हम उनसे बुद्धिमतापूर्ण सलाह लिया करते थे।"

सोनिया ने कहा, "उनके निधन से न सिर्फ उनके चाहने वालों तथा पश्चिम बंगाल को गहरा धक्का पहुंचा है बल्कि पूरा राष्ट्र इससे दुखी है। इंदिराजी, व राजीवजी के साथ-साथ मेरे मन में भी उनके प्रति अपार श्रद्धा थी। हमारी मुलाकातों की यादें अभी भी मेरे मन में ताजा हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+