पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 15 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

खबरों में कहा गया है कि यह हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) प्रमुख हकीमुल्लाह मेहसूद को निशाना बनाकर किया गया था।

उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य कस्बे मिरानशाह से 40 किलोमीटर दक्षिण में शाकतोई स्थान पर एक आतंकी ठिकाने को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था।

एक निजी समाचार चैनल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि हकीमुल्लाह के मौजूद होने के संदेह में यह हमला किया गया (जो गुरुवार को किए गए ड्रोन हमले में घायल हो गया था)।

एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल से अभी तक 15 शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।"

उधर ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के अनुसार इस तरह के ड्रोन हमलों की वजह से स्थानीय लोगों के मन में अमेरिका विरोधी भावनाएं पैदा हो रही हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को टीटीपी ने अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में हकीमुल्लाह महसूद के गुरुवार को शाकतोई में घायल होने की पुष्टि की थी।

रविवार को हुआ हमला अमेरिका द्वारा किए जा रहे उन सिलसिलेवार ड्रोन हमलों में से एक था जो अमेरिका ने अपने सात गुप्तचर अधिकारियों के मारे जाने के बाद शुरू किया है। जार्डन के एक डबल एजेंट ने कबायली इलाकों के रास्ते अफगानिस्तान में घुसकर अमेरिकी गुप्तचर केंद्र पर हमला करके सात अधिकारियों को मार डाला था।

वर्ष 2009 अक्टूबर में शुरू किए गए अभियान के बाद से ही सुरक्षाबलों ने उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत के तीन मुख्य जिलों सहित स्वात घाटी को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है। इस अभियान में अब तक लगभग 1,500 आतंकवादी मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+