बसु विवेकानंद के प्रशंसक थे : श्री श्री रवि शंकर
रवि शंकर ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ वर्ष पहले उनकी ज्योति बसु से मुलाकात हुई थी। "स्वामी विवेकानंद के वह बहुत बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने कहा था कि धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति का निजी मामला होता है।"
उन्होंने कहा, "बसु आध्यात्मिकता के खिलाफ नहीं थे, बल्कि वह अंधविश्वास के विरोधी थे।"
रवि शंकर ने कहा कि बसु से जब उनकी मुलाकात हुई थी तो उन्होंने योग और प्राणायाम के बारे में चर्चा की थी।
उल्लेखनीय है कि 95 वर्षीय बसु का रविवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications