'चलो केरल' राजधानी की शुरुआत
इस प्रदर्शनी यात्रा को हिन्दी में 'चलो केरल' तथा अंग्रेजी में 'गो केरल' का नाम दिया गया है। प्रदर्शनी यात्रा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा और केरल के पर्यटन मंत्री कोदियेरी बालाकृष्णन ने रवाना किया।
केरल पर्यटन विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह प्रदर्शन यात्रा दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तामिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक और केरल सहित 10 राज्यों से होकर गुजरेगी जहां तीन करोड़ से अधिक लोग इस प्रदर्शनी यात्रा का लाभ उठाएंगे। इस यात्रा में 6 महीने का समय लगेगा।
केरल देश का ऐसा पहला पर्यटन स्थल वाला राज्य है जिसने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलगाड़ी को माध्यम बनाकर इस तरह के अभियान की शुरुआत की है।
बालाकृष्णन ने कहा, " मुझे विश्वास है कि यह यात्रा केरल के पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करेगी जिससे अधिक से अधिक लोग राज्य की यात्रा के लिए आकर्षित होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications