माकपा मुख्यालय में नेता व कार्यकर्ता उमड़े
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी, एस. रामचंद्रन पिल्लई सहित पार्टी की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) व अन्य संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता ए. के. गोपालन भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में पहुंचे।
येचुरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "उनका उद्देश्य लोगों को राहत पहुंचाना और यह जानना था कि वाकई में वे चाहते क्या हैं। उनकी कमी बहुत महसूस होगी।"
मुख्यालय के स्वागत कक्ष में बसु की एक चित्र रखी गई है। पार्टी कार्यकर्ता व उन्हें चाहने वाले वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय स्थित झंडे को भी झुका दिया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र तथा एसएफआई के सदस्य सिराजुद्दीन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "देश ने एक ऐसा महान नेता खो दिया है जो सिद्धांतों के प्रति समर्पित था। उन्हें प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव भी मिला लेकिन सिद्धांतों की खातिर उन्होंने उसे ठुकरा दिया। हम दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में दो-तीन दिनों में एक शोक सभा आयोजित करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications