गुड़गांव मेट्रो स्टेशनों पर होगी पार्किं ग की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरआरसी)के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया, "गुड़गांव के पांचों मेट्रो स्टेशनों पर डीएमआरआरसी पार्किं ग की सुविधा मुहैया कराएगी।"
पांच मेट्रो स्टेशनों में हुडा सिटी सेंटर स्टेशन पर पार्किं ग के लिए 6,500 वर्ग मीटर जमीन मौजूद है।
दिल्ली मेट्रो के अर्न्तगत केंद्रीय सचिवालय से गुड़गांव तक निर्माणधीन मेट्रो स्टेशनों में इफ्को चौक, एम.जी.रोड, सिकन्दरपुर और गुरु द्रोणाचार्य स्टेशनों पर पर्किं ग के लिए पर्याप्त जगह है।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गुड़गांव के लिए मेट्रो मार्च में शुरू होगी। इस खंड पर मेट्रो का परीक्षण 29 जनवरी से शुरू होगा।
अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 83 मेट्रो स्टेशनों में से 59 पर पार्किं ग की सुविधा उपलब्ध है और गुड़गांव मेट्रो शुरू हो जाने के बाद 64 स्टेशनों पर पार्किं ग सुविधा उपलब्ध होगी।
मेट्रो के इस खंड पर केंद्रीय सचिवालय से कुतुब मिनार तक भूमिगत लाइन होगी जबकि कुतुब मिनार से गुड़गांव तक ऊपरगामी लाइन होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications