सुरक्षित हैं परमाणु हथियार : पाकिस्तान
टाइम्स ऑनलाइन वेबसाइट पर रविवार को पाकिस्तान की रणनीतिक संपत्तियों की सुरक्षा और उनके आतंकियों के हाथों में पहुंचने के खतरे के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। जब इस रिपोर्ट की ओर ध्यान आकर्षित किया गया तो विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने इसे खारिज कर दिया। उसने कहा, "यह किसी की विचित्र शरारत है।"
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने प्रवक्ता द्वारा एक निजी समाचार चैनल को दिए गए एक बयान के हवाले से कहा है कि यह रिपोर्ट पाकिस्तान के खिलाफ एक साजिश का हिस्सा है।
प्रवक्ता ने कहा है, "पाकिस्तान के परमाणु हथियार सुरक्षित हैं और इसे न तो कोई आतंकी हासिल कर सकता है और न कोई अन्य संगठन ही।" प्रवक्ता ने उस सुझाव को भी खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की रणनीतिक संपत्तियां गलत हाथों में जा सकती हैं।
टाइम्स ऑनलाइन की खबर में कहा गया है, "अमेरिकी सेना पाकिस्तानी परमाणु हथियारों को जब्त करने और उन्हें अपने कब्जे में लेने के लिए एक दल को प्रशिक्षित कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications