संघ ने भी बसु के निधन पर जताया शोक
आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने एक बयान जारी कर कहा, "ज्योति बसु के निधन से देश की जनता को गहरा धक्का पहुंचा है। उनका जीवन मार्क्सवाद के प्रति समर्पित रहा। अपने राजनीतिक संघर्ष के दौरान वह सत्ता में रहे हों या सत्ता से बाहर, उन्होंने अपनी विचारधारा से कभी कोई समझौता नहीं किया।"
उन्होंने कहा, "बसु के निधन से देश ने एक समर्पित और सैद्धांतिक नेता खो दिया। उनके निधन पर संघ परिवार की ओर से मैं उनके निजी व वैचारिक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications