इराक में 'केमिकल अली' को मौत की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इराक की सर्वोच्च आपराधिक अदालत ने इसके साथ ही उत्तरी क्षेत्र के खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख फहरान मोतलक अल- जुबुरी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
गौरतलब है कि हलब्जा में करीब पांच हजार लोगों को जहरीली गैस से मार डाला गया था। अनुमानत: 100,000 इराकी कुर्द अन्फाल आंदोलन की वजह से मारे गए थे। कुर्दो के खिलाफ चलाए गए इस आंदोलन में जहरीली गैसों का प्रयोग किया गया था।
हलब्जा आन्दोलन के वक्त मंत्री रहे पूर्व रक्षा मंत्री सुल्तान हाशिम अहमद और पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख सबर अब्दुल्लाजिज अल-दोरी को 15 साल कैद की सजा दी गई है।
इराक पर अमेरिका द्वारा वर्ष 2003 में किए गए हमले के बाद अल-मजीद पांचवां वांछित व्यक्ति था जिसे उसी साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। अन्फाल आंदोलन के दौरान कुर्दों को जहरीली गैस से मारे जाने के बाद उसका नाम बतौर 'केमिकल अली' प्रचलित हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications