बसु के शोक में त्रिपुरा में माकपा की रैली रद्द
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री एवं माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार ने कहा, "बसु एक महान नेता थे। निकट भविष्य में भारतीय राजनीति में उनकी कमी अखरेगी।"
कोलकाता में मंगलवार को होने वाले बसु के अंतिम संस्कार और शोकसभा में माणिक के नेतृत्व में नौ सदस्यीय दल हिस्सा लेगा।
पार्टी नेताओं ने रविवार को आपात बैठक कर बसु के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बसु ने 14 फरवरी 2005 को आखिरी बार राज्य का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications