उड़ीसा में 2 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव पांडा ने बताया, "श्रीकाकुलम-कोरापुट डीविजन के दो नक्सलियों ने हमारे सामने आत्मसर्पण कर दिया है। दोनों नक्सली क्षेत्रीय समिति स्तर के सदस्य हैं।"
पुलिस के अनुसार, "नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा में भटकाव से उबकर अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।"
दोनों नक्सली फरवरी 2008 में नक्सलियों द्वारा नयागढ़ शस्त्रागार में किए गए हमले सहित विभिन्न मामलों में शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications