जयपुर में मेट्रो रेल की तैयारी में जुटी सरकार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जयपुर मेट्रो की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि परियोजना पर काम शुरू करने के लिए केन्द्र सरकार से मंजूरी मांगी गई है। केन्द्र सरकार की अनुमति मिलते ही राज्य सरकार बगैर देरी किए काम शुरू कर देगी।
जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव जी.एस. संधु का कहना है कि परियोजना का क्रियान्वयन किस मॉडल पर किया जाए, इसे मंत्रिमण्डल स्तर पर तय किया जाना है। उन्होंने कहा कि संभवत विधानसभा के आगामी सत्र से पहले मंत्रिमण्डल में इस बाबत फैसला कर लिया जाएगा।
संधु ने कहा है कि मेट्रो रेल परियोजना के लिए राज्य सरकार ने धन का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए काफी समय से देश की कई वितीय कम्पनियों के साथ ही विदेशी बैंकों से भी बात की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान विश्व बाजार में जापान बैंक से कर्ज लेना फायदे का सौदा साबित हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications