हैती में 8 चीनी अधिकारियों के शव मिले
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से चीन के लोक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि बचाव कार्य और खोज अभियान के 80 घंटे के बाद पहला शव 16 जनवरी को निकाला गया।
मंत्रालय के अनुसार पीड़ितों में चीनी शांति सेना के चार अधिकारी हैती में तैनात थे और बाद में उनकी टीम को हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भेज दिया गया था।
हैती में बुधवार को जब भूकंप आया था उस समय आठों चीनी अधिकारी पोर्ट-ओ-प्रिंस स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यायलय में वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
मंत्रालय के अनुसार अधिकारियों के शव चीन पहुंच चुके हैं।
हैती में रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता की भूकंप की वजह से राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में हजारों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications