पाकिस्तान में अमेरिकी हमले में 15 आतंकवादियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि दक्षिणी वजीरिस्तान के कबायली इलाके में स्थित सकतोई गांव के एक परिसर को निशाना बनाकर अमेरिकी चालकरहित विमान से दो मिसाइल हमले किए गए।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "घटनास्थल से अभी तक 15 शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।"
एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मरने वाले आतंकवादियों में अलकायदा से जुड़े उजबेक लड़ाके शामिल हैं।
रविवार को हुआ हमला अमेरिका द्वारा किए जा रहे उन सिलसिलेवार ड्रोन हमलों में से एक था जो अमेरिका ने अपने सात गुप्तचर अधिकारियों के मारे जाने के बाद शुरू किया है। जार्डन के एक डबल एजेंट ने कबायली इलाकों के रास्ते अफगानिस्तान में घुसकर अमेरिकी गुप्तचर केंद्र पर हमला करके सात अधिकारियों को मार डाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications