शेख हसीना ने बसु के निधन पर खेद जताया
ढाका, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को वयोवृद्ध मार्क्सवादी नेता ज्योति बसु के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
पिछले दिनों अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान हसीना का बीमार चल रहे बसु का कुशल क्षेम जानने के लिए कोलकाता जाने का कार्यक्रम था लेकिन उनकी कोलकाता और शांति निकेतन यात्रा रद्द हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications